66 साल के बलवंत ने किया घोड़े के साथ रेस

जिस उम्र में घुटनों के दर्द और बीमारियों से परेशान होकर लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है उस उम्र में 66 साल के बलवंत सिंह रोजाना 2 किलोमीटर घोड़े के साथ दौड़ लगाते हैं।

पंजाब के बुजुर्ग का शरीर इतना फिट कि अपने गांव से 31 किमी दूर गुरदासपुर तक दौड़कर डेढ़ घंटे में पहुंच जाते हैं। अब तक रेस में 100 से अधिक मेडल और ट्राफियां जीत चुके।