11 हजार हाई टेंशन तार गिरने से यहाँ 6 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिकंदरा के टोला बरगदवा में शनिवार देर रात 11 हजार हाई टेंशन तार गिरने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को घर भेज दिया गया।

शनिवार को ग्राम सभा सिकंदरा के टोला बरगदवा में शनिवार की देर रात साढ़े दस बजे हाई टेंशन तार टूटने के कारण टोले में लगा ट्रांसफर्मर जलने लगा। ट्रांसफार्मर जलने के कारण लोग आनन फानन में अपने घरों के बल्ब और पंखे का स्वीच बंद करने लगे।

इन लोगों को नहीं पता था कि टोले के सभी घरों में करंट उतर गया था। करंट उतरने के कारण उसकी चपेट में आए टोले के पांच घरों के 6 लोग गंभीर रूप से घायन हो गए। घायलो में दो सगे भाई अभिमन्यु पासवान 52, परमात्मा पासवान 40 हैं।