5G वेरिएंट के साथ लांच होगा Samsung Galaxy Tab S6

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग जल्द ही मार्केट में अपना 5G सपोर्ट वाला गैलेक्सी टैब S6 लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही Samsung Galaxy Tab S6 के 5जी वेरिएंट के बारे में कंपनी ने गलती से जानकारी दे दी है। कंपनी ने माना कि वो दुनिया के पहले 5जी टैबलेट पर काम कर रही है। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी टैब एस6 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।

हालांकि यूजर्स को इस वेरिएंट में 4जी नेटवर्क वाले फीचर्स ही मिलेंगे। बता दें कि Samsung ने इसी साल Galaxy Tab S6 को लॉन्च किया है। यह डिवाइस 4G और WiFi वेरिएंट के साथ बाजार में उपलब्ध है। अब कंपनी इसका 5जी वेरिएंट लाने वाली है। हालांकि अभी तक इसके लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है।

वेबसाइट पर की गई लिस्ट से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि Galaxy Tab S6 5G मॉडल जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है और इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। कंपनी के साउथ कोरियन वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर Galaxy Tab S6 5G वेरिएंट मॉडल नंबर SM-T866N नाम से लिस्ट किया गया है।