पांच धुर जमीन को लेकर विवाद, 55 वर्षीय व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काटा

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां जमीनी विवाद में एक व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काट दिए जाने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति की पहचान कल्याणपुर थाने के लदौड़ा गांव के रविंद्र साह 55 वर्ष के रूप में की गई है।

अधेड़ का उपचार करने वाले डॉक्टर सुशांत कुमार ने कहा कि स्थिति काफी नाजुक है।

थोड़ा स्टेबल हो जाए तो ऑपरेशन करना होगा। अधेड़ का खून काफी बह गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को जितवारपुर डीह गांव के पास रविंद्र साह अचेता अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसपर ग्रामीणों की नजर पड़ी। किसी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। इस दौरान होश में आने के बाद रविंद्र साह ने बताया कि उसे अपने पड़ोसी से पांच धुर जमीन को लेकर विवाद है। गुरुवार दोपहर वह कोर्ट के काम से ऑटो से समस्तीपुर गए थे। शहर के मगरदही घाट के पास रोसड़ा बाइपास के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया।

जिसे जितवारपुर के बूढीगंडक नदी के ढाव में ले जाकर उसका अंडकोष काट दिया। इस दौरान घटना को अंजाम देने वाले बोल रहे थे कि तुम तोयैब को क्यों परेशान कर रहे हो? होश आने के बाद वह अपने को हॉस्पिटल में पाया।