राफेल विमानों ने फ्रांस से भारत के लिए भरी उड़ान, जानकर चीन हुआ हैरान

वायु सेना ने अपने एक ट्वीट में कहा, ‘फ्रांस के एवियशन कंपनी दसौं के संयंत्र से राफेल की पहली खेप जिनमें पांच लड़ाकू जहाज शामिल हैं, आज सुबह भारत के लिए रवाना हुए।

 

इन पांच लड़ाकू विमानों में तीन सिंगल सीटर और दो विमान दो सीट वाले हैं।’ चार साल पहले भारत सरकार ने दसौं एविएशन से 36 राफेल विमानों का सौदा 59,000 करोड़ रुपए में किया।

ये सभी विमान साल 2021 के अंत तक भारत को मिल जाएंगे। फ्रांस 10 राफेल भारत को सौंप चुका है जिनमें से पांच को ट्रेनिंग मिशन के लिए अभी वहीं पर छोड़ा गया है।

ये विमान 7000 किलोमीटर का सफर तय कर भारतीय सरजमीं पर 29 जुलाई को उतरेंगे। हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इनका ठहराव होगा जहां फ्रांस वायु सेना का टैंकर इनमें ईंधन भरेगा।

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने बताया है कि ये लड़ाकू विमान फ्रांस के मेरिगनैक हवाई अड्डे से रवाना हुए हैं। आईएएफ ने इन लड़ाकू विमानों को भारत लाने वाले अपने जांबाज पायलटों एवं लड़ाकू विमानों की तस्वीरें जारी की हैं।

यहीं पर राफेल विमान बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट एविएशन की उत्पादन इकाई है। राफेल विमान बुधवार को हरियाणा के अम्बाला स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर लैंड करेगा।

चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच आज 5 राफेल विमानों ने फ्रांस से भारत के लिए उड़ान भर ली है। इन विमानों ने फ्रांस के मैरिगनेक से उड़ान भरी।