5 घरेलू उपाय आपके पेट की बिमारी को कर देंगे दूर

शरीर में आधे से ज्यादा बिमारियों का सीधा संबंध पेट से होता है। ये हम नहीं बल्कि आप किसी भी अच्छे डॉक्टर से पूछ सकते है। ऐसे में अगर पेट ही ठीक ना हो तो शरीर के बाकी अंग भी ठीक नहीं हो सकते। आजकल का खानपान ऐसा हो गया है कि आप पेट को ठीक रखले मुश्किल लगता है। फास्ट फूड़ के चक्कर में तो कब्ज और गैस अब सभी को होने लगी है।

पहले कहा जाता था कि एक उम्र है, जिसके बाद आपको गैस और कब्ज जैसी चीजे होंगी लेकिन अब तो किसी भी उम्र के इंसान को पेट संबंधी परेशानी हो जाती है।

ऐसे में पेट खराब हो तो फिर कुछ भी अच्छा नहीं लगता। अनियमित दिनचर्या और खान-पान के कारण कब्‍ज और पेट गैस की समस्‍या आम बीमारी की तरह हो गई है। पेट साफ ना होना ये दिखाता है कि आपको अपने शरीर का ध्यान रखने की सख्त जरूरत है।

आज हम आपको बताएंगे कैसे पेट की बिमारी से बचा जा सकता है। इन 5 चीजों का सेवन कर आप अपने पेट को ठीक रख सकते है। आपके पेट में दर्द नहीं होगा, पेट साफ रहेगा, कब्ज नहीं होगी और ना ही पेट में गैस बनेगी। अब इससे अच्छा क्या होगा वो भी घरेलू उपायों से शरीर ठीक हो जाए तो दवाईयों पर भी कोई खर्चा नहीं होगा।

पानी: सबसे आसान तरीका है। पानी पीने के कई और फायदे भी है। उनमें से एक ये भी है। पानी पीने से पेट मे दर्द नहीं होता। दिनभर में करीब 8-10 ग्लास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा सुबह उठने के बाद गुनगुना पानी पीना चाहिए।

अमरूद- बताया जाता है अमरूद खाने से पेट साफ रहता है।

पपीता: पपीता कब्‍ज के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। पपीता को किसी भी समय खाया जा सकता है। अमरूद की तरह पपीता सीधा फायदा पेट को देता है।

त्रिफला: 20 ग्राम त्रिफला रात को एक लिटर पानी में भिगोकर रख दीजिए। सुबह उठने के बाद त्रिफला को छानकर उस पानी को पी लीजिए। आपका पेट हमेशा ठीक रहेगा।

एक्सरसाइज : ये सब तो हो गए सेवन वाले उपाय। अब इस उपाय के लिए आपको थोड़ी से मेहनत करनी पड़ेगी। कब्‍ज की समस्‍या से बचने के लिए नियमित रूप से व्‍यायाम और योगा करना चाहिए।