45 साल की हुई बॉलिवुड के किंग खान के साथ डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस गायत्री जोशी

कभी बॉलिवुड के किंग खान के साथ डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस गायत्री जोशी 45 साल की हो गई हैं। गायत्री का जन्म 20 मार्च, 1974 को हुआ था। गायत्री अब ब़ॉलीवुड फिल्मों में नहीं दिखती लेकिन बॉलीवुड सितारों के साथ अक्सर पार्टियोॆ में नजर आती हैं।

गायत्री पिछले दिनों ऋतिक, सुजैन और सोनाली की क्लोज फ्रेंड रही हैं। अक्सर सोनाली और सुजैन के साथ वो नजर आती हैं।

हाल ही में गायत्री सुजैन खान और सोनाली के साथ अमेरिका में दिखी थी। ऋतिक और सोनाली बेन्द्रे की फैमिली के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है।

गायत्री जोशी अपने दौर की जानी मानी मॉडल रही। गायत्री ने साल 2004 में फिल्म स्वदेश में शाहरुख खान के साथ काम किया था। गायत्री को इस फिल्म में बहुत पसंद किया गया था। ये फिल्म ज्यादा सफल नहीं हुई थी लेकिन गायत्री को काफी पसंद किया गया था।

1999 में वे फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पांच फाइनलिस्ट में से एक थीं। वे मोहित भारद्वाज की ‘कागज की कश्ती’ और हंस राज हंस के ‘झांझरिया’ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

गायत्री ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने कॉलेज टाइम में कई नामी प्रोड्क्टस के लिए मॉडलिंग की। ह्युंडई के एक ऐड में वे बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान के साथ भी नजर आईं थीं।

इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले। लोगों को उम्मीद थी कि वह जल्द ही अगली फिल्म में भी दिखाई देंगी लेकिन फिल्म फ्लॉप होने की वजह से गायत्री को अगला प्रोजेक्ट नहीं मिला।

‘स्वदेश’ की रिलीज के एक साल बाद गायत्री ने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली और ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गईं।

गायत्री ने 27 अगस्त, 2005 में बिजनेसमैन विकास ओबेराय से शादी की थी। शादी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया। उनके दो बेटे हैं।

ऋतिक सुजैन, अक्षय और ट्विंकल गायत्री के पड़ोसी है। ये सब एक साथ अक्सर नजर आते हैं।