44 साल की हुई शिल्पा शिंदे, शेयर की ये हैरान कर देने वाली तस्वीर

शिल्पा शिंदे के करियर की अगर बात करें तो इन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। जिसमें से ‘वह आवाजा-दिल से दिल तक’ आम्रपाली, संजीवनी, रात होने को है, रब्बा इश्क न होवे, बेटियां अपनी या पराया धन, सीआईडी जैसे कई सीरियल्स में काम करके उन्होंने दर्शकों के दिल में जगह बनाई है।

शिल्पा ने काॅमेडी शो चिड़िया घर मे भी काम किया है, और बिग बाॅस 11 में जाकर तो उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता और इसकी ट्राॅफी भी अपने नाम की है। इस रियलीटी शो में हिना खान फर्स्ट रनरअप रहीं थीं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा शिदें लगभग 14 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। शिल्पा को टीवी इंडस्ट्री में लगभग 20 साल से ज्यादा समय हो गया है। अब वह टीवी की चहेती सुपर एक्ट्रेस में से एक है।

इनकी पहचान अब घर-घर तक है। रिपोर्ट्स के अनुसार जानें तो शिल्पा शिंदे को सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक एपिसोड के लिए 35,000 रूपये फीस मिला करती थी। वहीं बिग बाॅस में जाने के बाद इस रियलिटी शो में उन्हें एक शो के लिए 6 से 7 लाख रूपये मिलते थे।

फेमस टीवी शो ‘‘भाभी जी घर पर हैं’’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने दर्शकों के दिल में अपनी अलग ही एक जगह बनाई है। शिल्पा शिंदे भले ही शो से दूर हों लेकिर फिर भी वह सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे जुड़ी रहती हैं। आज शिल्पा शिंदे का 44वां जन्मदिन है, इनका जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई में हुआ था।

शिल्पा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2001 में एक शो से की थी। इसके बाद से ही शिल्पा एक के बाद एक शो में नजर आती रहीं। इतने कई सारे शो करने के बाद भी लोगों ने शिल्पा को फेमस टीवी शो ‘‘भाभी जी घर पर हैं’’ से पहचाना।

आज शिल्पा शिंदे की फैंस फाॅलोइंग लाखों की संख्या में है। ‘‘भाभी जी घर पर हैं’’ शो के बाद वह बिग बाॅस के 11 में नजर आईं और इस शो की ट्राॅफी भी अपने नाम की। अपने करियर में इतना मुकाम हासिल करने के बाद आप भी सोचते होंगे कि शिल्पा शिंदे की नेटवर्थ कितनी होगी? चलिए जानते हैं।