400 से अधिक महिलाओं के साथ हेरा-फेरी का मामला आया सामने, स्कीम पढ़ चौक जायेंगे आप

किटी पार्टी के नाम पर अक्सर महिलाओं के साथ हेरा-फेरी का मामला सामने आता रहा है। लेकिन इस बार गाजियाबाद के संजय नगर से पुलिस ने जिस महिला को अरेस्ट किया है आरोप है कि उसने एक दो नहीं बल्कि 400 से अधिक महिलाओं के साथ ठगी की है। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां शारदा सिंह जादौन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

मामला उत्तर प्रदेश राज्य के गाजियाबाद जिले का है। यहां शारदा सिंह 20 महीने के लिए किटी के नाम पर महिलाओं के बहला कर रुपए (कमेटी) डलवाती थी। महिलाओं से हर महीने 1,000-1,000 रुपए जमा कराकर 20 महीने बाद उन्हें 21 हजार रुपए देने का झांसा देती थी।

पढि़ए-दूल्हे के इस अंग पर नजर पड़ते ही होने वाली पत्नी की निकल गई चीख, देखते ही शादी से कर दिया मना…
इसी के अंतर्गत उसने कई महिलाओं से एक मुश्त रुपया भी जमा कराया था। बीस महीने बाद जब महिलाओं ने अपना रुपया मांगा तो उसने आना-कानी करनी शुरू कर दी। शारदा सिंह कभी इस दौरान तमाम बहाना बनाने लगी और जब महिलाओं ने चेतावनी दी तो अपनी ऊंची पहुंच बताकर धमकाती रही।

जिसके बाद पीड़ित महिलाओं ने पुलिस में शिकायत की। जांच में सामने आया कि किटी पार्टी के नाम पर चार सौ से अधिक महिलाओं से लगभग 70 लाख की ठगी की गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि ठगी की रकम करोड़ों में हो सकती है। इसमें हजारों महिलाओं को किटी पार्टी के नाम पर चूना लगाया है। वहीं बीती दोपहर उसे आरडीसी से अरेस्ट कर लिया गया। यहां से उसे अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।