39 साल की हुईं मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी

एक्स मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का 7 अक्टूबर को जन्मदिन होता है। वो 39 साल की हो गई हैं। युक्ता का जन्म बैंगलोर में हुआ था लेकिन परवरिश दुबई में हुई थी। बाद के दिनों में उनकी फैमिली मुंबई आ गई थी।

Image result for 39 साल की हुईं मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी

1999 में युक्ता मुखी मिस वर्ल्ड बनी थीं और इसके बाद तो उनके लिए बॉलीवुड में रास्ते खुल गए थे। साल 2002 में उनकी पहली फिल्म ‘प्यासा’ रिलीज हुई। जिसमें युक्ता के साथ आफताब शिवदासानी थे। साल 2006 में उनकी फिल्में कठपुतली, मेमसाब भी आई लेकिन वो भी नाकाम रहीं। युक्ता की लंबाई 6.1 फीट थी जिसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड में फिल्में मिलनी बंद हो गईं। कोई हीरो उनके साथ काम नहीं करना चाहता था।

साल 2008 में उन्होंने न्यूयॉर्क बेस्ड बिजनेसमैन से शादी कर ली। युक्ता की शादी 5 साल भी नहीं चल पाई थी। युक्ता मुखी ने 2013 में अपने हस्बैंड प्रिंस तुली के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज इस एफआईआर में उन्होंने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक सेक्स जैसे गंभीर आरोप लगाए। बाद में युक्ता ने 2014 में तलाक ले लिया था।

युक्ता मुखी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका पति उन्हें जानवरों की तरह पीटता था। उसकी फैमिली नहीं चाहती थी कि वो फिल्मों में काम करें। मामला कोर्ट तक पहुंचा और जून 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। युक्ता मुखी का एक बेटा है जिसकी कस्टडी युक्ता के पास ही है।

युक्ता मुखी अब अपने बेटे के साथ दिल्ली में रहती हैं। उनका रेस्टोरेंट का बिजनेस है।