30 की उम्र के बाद भी रहना है सेहतमंद, तो न करे ये काम

30 की उम्र के बाद गेंहू के आटे का सेवन कम कर देना चाहिए, इसके स्थान पर मोटे अनाज जैसे मक्का, बाजरा, चना, रागी और इसबगोल को मिलाकर मिक्स आटा तैयार कर लें और इस आटे से बनी रोटियों का सेवन करें।
ज्यादा चाय या कॉफ़ी पीने से हाई बीपी, माइग्रेन, सिरदर्द, अपच और कब्ज आदि समस्याएं बढ़ सकती हैं, क्योंकि चाय और कॉफ़ी में कैफीन होता है, इसलिए दिन में सिर्फ 1 या 2 कप ही चाय या कॉफ़ी पियें।
30 की उम्र के बाद मीठी चीजों के सेवन से हड्डियों के कमजोर होने और डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए चीनी, मिठाइयाँ, चॉकलेट और कोल्डड्रिंक्स जैसी चीजों का सेवन न के बराबर ही करना चाहिए या हो सके तो बंद ही कर देना चाहिए।
इस उम्र में कुछ चीजों का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है, तो वहीं कुछ चीजों का सेवन या तो छोड़ देना चाहिए या फिर उनका सेवन कम कर देना चाहिए, तो चलिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
30 साल की उम्र पार करने के बाद हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, हमारे शरीर को पहले की तुलना में अधिक पौष्टिक चीजों की जरूरत होती है, शरीर में कैल्शियम के अवशोषण की क्षमता कम होने लगती है, इसीलिए इस उम्र के बाद खानपान पर बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है।