देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 3.11 लाख मरीज, मौत का आंकड़ा पहुचा…

4,077 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,70,284 हो गई है। 3,62,437 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,07,95,335 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,18,458 है।

देश में अब भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर जारी है। हर दिन तीन लाख से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। मौत का आंकड़ा भी हर दिन चार हजार के करीब बना हुआ है। देश में कोविड 19 के 3,11,170 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,46,84,077 हुई।