26 जनवरी को यूपी सरकार करनी ये काम , करीब 500 कैदियों को…

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर डीजी जेल ने रिहाई के पात्र कैदियों का ब्यौरा शासन को भेजा है। बता दें, 21 नवंबर को नारी बंदी निकेतन की महिला कैदियों के साथ राज्यपाल अपना जन्मदिन मनाने पहुंची थी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुजुर्ग महिला कैदियों की स्थिति देख भावुक हो गई थी।

हर साल यूपी सरकार गणतंत्र दिवस पर उम्र दराज और गंभीर बीमारियों से पीड़ित कैदियों को रिहा करती है। इस साल भी 500 कैदी रिहा किए जाएंगे। इसके तहत लखनऊ के आदर्श जेल नारी बंदी निकेतन महिला कैदियों को रिहा किया जाएगा। यही नहीं इसके अलावा वाराणसी, बरेली, आगरा, फतेहगढ़, नैनी सेंट्रल जेल के साथ ही जिला जेल से भी कैदी रिहा होंगे।

यूपी सरकार गणतंत्र दिवस पर उम्र दराज और गंभीर बीमारियों से पीड़ित करीब 500 कैदियों को रिहा करेगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर डीजी जेल ने रिहाई के पात्र कैदियों का ब्यौरा शासन को भेजा गया।