24 घंटे पहले हुआ था ये, विकास दुबे का एनकाउंटर…जाने कितने…

आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने गुरुवार को विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद ट्वीट किया और लिखा, विकास दुबे सरेंडर हो गया है। हो सकता है कल वह यूपी पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश करे, मारा जाए।

 

इस तरह विकास दुबे चैप्टर क्लोज हो जाएगा। किंतु मेरी निगाह में असल जरूरत है इस कांड से सामने आई यूपी पुलिस के अंदर की गंदगी को ईमानदारी से देखते हुआ उसपर निष्पक्ष/कठोर कार्यवाही करना है।

विकास दुबे मामले में उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर का एक दिन पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके ट्वीट को पढ़ने के बाद ऐसा लग रहा है.

जैसे पुलिस ने ठीक उसी स्क्रिप्ट के आधार पर घटना को अंजाम दिया है। अमिताभ ठाकुर ने पहले ही आज के घटनाक्रम के बारे में संदेह जाहिर किया था।

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के एनकाउंटर पर न जाने कितने सवाल खड़े किए जा रहे हैं। उज्जैन में उसकी गिरफ्तारी से कानपुर में उसके मारे जाने तक तक संदेह जाहिर किया जा रहा है।

आम आदमी से लेकर राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया तो अब पुलिस के आलाधिकारी भी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।