24 घंटों में आए कोरोना के 2.11 लाख नए केस, जाने क्या है मौत का आकड़ा

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिले आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को सक्रिय मामलों में करीब 77 हजार की गिरावट आई है और वर्तमान में एक्टिव केस 24,17,274 रह गए हैं।

इससे पहले 22 अप्रैल को 25 लाख से कम सक्रिय मामले (24,28,775) थे। कोरोना महामारी की पहली लहर में पिछले साल 18 सितंबर को सक्रिय मामले की संख्या सबसे ज्यादा 10,17,754 थी। जबकि, दूसरी लहर में सर्वाधिक सक्रिय मामले 10 मई को 37,45,237 थे।

इससे पहले बुधवार को कोरोना महामारी की दूसरी लहर में एक महीने से अधिक समय बाद सक्रिय मामलों की संख्या 25 लाख से नीचे आई है। लगातार 13वें दिन स्वस्थ्य होने वाले लोगों की संख्या भी नए मामलों से ज्यादा रही। यहीं नहीं एक दिन में 22 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच भी की गई है जो एक रिकार्ड है। इसके साथ ही संक्रमण दर भी घटकर 9.42 फीसद पर आ गई है।

बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,11,298 नए के सामने आए हैं। इसके एक दिन पहले 2.10 लाख मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 1 दिन में 2,83,135 मरीज ठीक हुए हैं.

वहीं मरने वालों की संख्या 3,847 रही है। इस तरह भारत में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 2,73,69,093 हो गई है। इनमें से 2,46,33,951 मरीज ठीक हो चुके हैं। महामारी ने भारत में अब तक कुल 3,15,235 लोगों की जान ले ली है। अभी 24,19,907 एक्टिव केस हैं।