2018 में अलग-अलग मैन्युफैक्चरर्स ने हैचबैक मॉडल्स किए लॉन्च

अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। 2018 में अलग-अलग मैन्युफैक्चरर्स ने हैचबैक मॉडल्स लॉन्च किए। आइए नजर डालते हैं इस सेगमेंट की बेस्ट कारों पर…

Renault KWID
रेनॉ क्विड का इंजन 799 सीसी का है। माइलेज है 25kmpl। पेट्रोल वैरियंट के साथ दो ऑटोमैटिक वैरियंट्स अवेलेबल हैं। कार की कीमत है 2,76 लाख से 4.69 लाख। इस कार को भी छोटी फैमिलीवाले लोग काफी पसंद करते हैं।

Tata Tiago
टाटा टियागो में 1047 सीसी का इंजन है। 27 kmpl की इसकी माइलेज इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काफी है। इसके पेट्रोल और डीजल के साथ दो ऑटोमैटिक वैरियंट्स अवेलेबल हैं। इसकी कीमत 3.35 लाख से शुरू है।

Hyundai Santro

दै सैंट्रो में 1086 सीसी इंजन है। इसका माइलेज 30 kmpl। इसके सीएनजी और पेट्रोल वैरियंट अवेलेबल हैं। इसके साथ दो ऑटोमैटिक वैरियंट्स भी हैं। कार की कीमत 3.9 लाख से 5.65 लाख तक है।

Maruti Swift

मारुति स्विफ्ट का इंजन 1197 सीसी। माइलेज है 28 kmpl। इसके डीजल और पेट्रोल वैरियंट के साथ 6 ऑटोमैटिक वैरियंट्स भी हैं। कार की कीमत 4.99 लाख से 8.76लाख तक है। कीमत में बड़ी रेंज होने के कारण स्विफ्ट मध्यवर्ग की लोकप्रिय फिल्म है।