मुंबई में जारी हुआ 2 दिन का रेड अलर्ट, जानिए पूरा मामला

मौसम विभाग ने आज दोपहर तक हाई टाइड की चेतावनी दी है। साथ ही लोगों को बीच या फिर निचले इलाके में न जाने की सलाह दी गई है। बताया गया है कि, यहां समंदर की लहरें 4.45 मीटर की ऊंचाई तक उठ सकती हैं.

 

समंदर के आस-पास रहने वाले लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है, साथ ही BMC ने मुंबई के कई अन्य हिस्सों में भी लोगों से बाहर न निकलने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, मुंबई के लोअर परेल, दादर, हिंदमाता, किंग्स सर्किल, सायन, चेंबुर, अंधेरी, सांताक्रूज जैसे कई इलाकों की सड़कें पानी में डूबी हुई हैं।

वहीं और भी तेज बारिश का अनुमान होने के चलते मौसम विभाग ने पहले से ही 4 और 5 अगस्त के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है, जिसे देखते हुए मुंबई बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) के साथ फायर ब्रिगेड और NDRF को सतर्क रहने को कहा गया है।

देश में एक तरफ वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संकटकाल से हाहाकार मचा हुआ है और कोरोना से प्रभावित राज्य में महाराष्ट्र टॉप पर है, इसी बीच महाराष्ट्र के मुंबई में देर रात तेज बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर चुका है।