प्रियंका चोपड़ा ने खोला ये बड़ा राज, कहा – फिल्ममेकर ने बढ़ाने को कहा ये…

प्रियंका के इस प्रस्ताव पर निर्देशक ने कहा कि चड्डियां दिखनी चाहिए नहीं तो लोग फिल्म देखने के लिए क्यों आएंगे? निर्देशक के इस जवाब को सुनकर प्रियंका को अच्छा नहीं लगा और उसने अगले ही दिन उस प्रोजेक्ट को छोड़ने का फैसला लिया था।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने “अनफिनिश्ड” नाम के अपने किताब को मंगलवार को लांच किया है। 38 वर्षीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर से जुड़े अच्छे व बुरे अनुभवों का जिक्र अपने इस किताब में किया है।

इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा ने एक और मौके का उल्लेख किया है, जब एक गाने की शूटिंग के दौरान एक निर्देशक ने उससे कहा था कि उसकी चड्डियां दिखनी चाहिए।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने किताब में बताया कि एक गाने की शूटिंग में एक-एक कर उसे अपने सारे कपड़े उतारने थे। प्रियंका को लगा कि गाना बड़ा है, ऐसे में उसने निर्देशक से पूछा कि क्या और कपड़े पहनने चाहिए।

यही नहीं उसने यह भी कहा था कि प्रियंका को अपना जॉ (जबड़ा) और नितंब का आकार सही कराने के लिए भी प्रयास करना चाहिए। प्रियंका ने बताया कि उस समय जो एक्ट्रेस के मैनेजर ने फिल्ममेकर की बातों में हां में हां मिलाई।

प्रियंका चोपड़ा को यह जानकर काफी बुरा लगा कि उसके मैनेजर की भी वही राय थी जो उस फिल्ममेकर की राय थी। ऐसे में प्रियंका ने उस मैनेजर से दूरी बनाने का फैसला किया और कुछ दिनों बाद उसे नौकरी से बाहर कर दिया।

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ में अपने जीवन को लेकर कई खुलासा किया है। प्रियंका ने अपने किताब में बताया है कि किस तरह से 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद एक फिल्ममेकर ने उन्हें सुझाव देते हुए कहा था कि एक्ट्रेस बनने के लिए उसे अपना साइज सही कराना चाहिए।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि फिल्ममेकर ने प्रियंका चोपड़ा को कई सुझाव दिए जैसे उसे घूमना चाहिए और ब्रेस्ट के आकार को बढ़ाने व आकर्षक बनाने के लिए बूब जॉब कराना चाहिए।