प्रियंका चोपड़ा ने लिया मिया खलीफा से पंगा, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

आपको याद दिया दें, कि दिसंबर 2020 में प्रियंका ने किसान आंदोलन के प्रति अपनी सहानुभूति दिखाई थी उन्होंने दिलजीत दोसांझ के ट्वीट को रीट्व‍ीट कर लिखा था- ‘हमारे किसान भारत के अन्न सिपाही हैं। उनके डर को समाधान करना होगा। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। एक संपन्न लोकतंत्र हमें यह सुन‍िश्च‍ित करना होगा कि यह आपदा जल्द से जल्द खत्म हो।

लेकिन एक्ट्रेस के इस ट्वीट के बाद अब तक कोई दूसरा ट्वीट देखने को नहीं मिला। जिसके चलते भी मिया ने अपनी नाराजगी ज़ाहिर की। वही मिया खलीफा से पहले पंगा गर्ल कंगना रनौत ने भी प्रियंका चोपड़ा और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ पर अपने तीखे वार किए थे। कंगना ने कहा था कि प्रियंका और दिलजीत ने किसानों को भाग्काया है और अब दोनों गायब हो गए है।

दुनियाभर से सेलेबस किसान आंदोलन का सोशल मीडिया के ज़रिये समर्थन और विरोध करते नज़र आ रहे हैं। सिंगर रिहाना के बाद एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने भी किसान आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दिखाया था। वे लगातार इस मुद्दे पर ट्वीट करती आ रही हैं। जिसके बाद से अब मिया ने किसानों की इस लड़ाई में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है।

मिया खलीफा ने ट्वीट के माध्यम से किसान आंदोलन पर प्रियंका चोपड़ा जोनस की चुप्पी पर सवाल उठाया है।उन्होंने लिखा- क्या मिसेज जोनस इस मामले पर कुछ बोलेंगी? मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं। जिस तरह से बेरूत तबाही में शकीरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी, ये मुझे बिल्कुल वैसा ही लग रहा है। चुप्पी’

दिल्ली में कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन का मुद्दा तब गरमाया जब अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने किसानों के मुद्दे पर ट्वीट किया। जिसके बाद से आंदोलन पर अंतराष्ट्रीय रूप से प्रतिक्रिय आने लगी हैं।