विराट और अनुष्का ने मिलकर रखा अपनी बेटी का ये नाम, जानिए सबसे पहले…

अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, ‘हम जिंदगी को प्यार करते हुए साथ रहे हैं लेकिन वामिका के आने से इसे एक नया मुकाम मिला है। कुछ मिनटों में आंसू, हंसी, चिंता, आनंद हर एक का अनुभव हुआ।

 

हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरे हुए हैं। आप सभी की प्रार्थनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद। गौरतलब है कि विरुष्का 11 जनवरी को पेरेंट्स बने थें। विराट कोहली ने खुद पापा बनने की खुशखबरी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

इतना ही नहीं कपल ने बेटी का नामकरण भी कर दिया है। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह विराट और अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का ने बताया कि उन्होंने अपनी नन्ही परी का नाम वामिका रखा है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री और खेल जगत की सबसे फेमस जोड़ी विराट और अनुष्का शर्मा के घर 11 जनवरी को नन्हीं परी ने जन्म लिया। जिसके बाद विराट के भाई विकास कोहली ने सोशल मीडिया पर कपल की बेटी की पहली झलक शेयर की थी।

हालांकि इसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए उस तस्वीर को फेक बताया था। जिससे फैंस काफी निराश हो गए थे। वहीं अब हाल ही में विरुष्का ने फैंस को निराश न करते हुए बेटी की पहली झलक शेयर की है।