निक जोनस को पसंद है …लेकिन प्रियंका

प्रियंका से जब यह सवाल पूछा गया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने पति से क्या सीखा तो उन्होंने बताया ‘मेरे मुकाबले निक साफ-सफाई में ज्यादा काबिल हैं क्योंकि मैं घर में गंदगी नहीं देखना चाहती, इसलिए अब मैंने अपने जूते वापस जगह पर रखने शुरू कर दिए हैं और सुबह बिस्तर बना रही हूं.’

 

प्रियंका ने बताया कि वह और निक जोनस साथ में बैठकर खाना नहीं खाते हैं कि क्योंकि दोनों को ही अलग- अलग जगह लंच और डिनर करना पसंद है. प्रियंका ने कहा कि ‘निक को डाइनिंग टेबल पर डिनर-लंच करना पसंद है और मुझे काउच पर खाना. निक कभी भी काउच पर नहीं खा सकते.’

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि निक जोनस उनके मुकाबले ज्यादा साफ सफाई पसंद है. उन्होंने यह भी बताया कि निक ने उन्हें पियानो सिखाने की कोशिश की थी.

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही इस बात का खुलासा किया है कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने पति के संग कैसे वक्त बिताया. बता दें प्रियंका ने हॉलिवुड के मशहूर सिंगर निक जोन्स के साथ शादी की है.

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में हॉलीवुड के एक मशहूर चैट शो में शामिल हुई थीं. इसमें उन्होंने बताया कि इस दौरान उनका यह समय कैसे बीता.

प्रियंका ने इस दौरान अपनी पियानो क्लासेस के बारे में बताया. प्रियंका ने बताया कि उन्होंने दो पियानो क्लासेस में अच्छा किया लेकिन उसके बाद नहीं कर पाई. प्रियंका ने यह भी कहा कि निक ने उन्हें पियानो सिखाने की कोशिश की लेकिन जब उन्होंने हार मान ली तो निक भी पीछे हट गए.