इस देश में हर दिन आ रहे कम से कम 11 दुष्कर्मों के मामले, पुलिस कर रखी बस ये काम

इन आधिकारिक मामलों से यह भी पता चला कि पिछले छह वर्षों के दौरान पंजाब में 18,609 मामले , सिंध में 1,873, खैबर पख्तूनख्वा में 1,183, बलूचिस्तान में 129 और इस्लामाबाद में 210 इसके साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 31 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए।

 

 

दिन पर दिन दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके साथ इन देशों में इन मामलों में पुलिस की लापरवाही देखने को मिली है।

पाकिस्तान के पुलिस अधिकारियो का कहना है कि दुष्कर्म के केवल आधे मामले ही दर्ज किए गए हैं। और पिछले पांच वर्षों में दुष्कर्म के मामलों की वास्तविक संख्या लगभग 60, 000 से अधिक हो सकती है।

आपको बता दें कि इसके अलावा कुल रिपोर्ट किये गए मामलों में से 2,727 चालान और कुल 12 प्रतिशत अदालतों में दायर किए गए थे। वहीं 1,192 लोगों को बरी कर दिया गया।

पकिस्तान की कानून व्यवस्था में सामाजिक दबाव और खामियों के कारण दुष्कर्म के केवल 41 प्रतिशत मामले पुलिस रिपोर्ट किए गए हैं। आपको बता दें कि 2015 के बाद से शोषण के कुल मामले 22,037 दर्ज किए गए हैं। इसके साथ पाकिस्तान अदालत में 4,060 मामले लंबित हैं। जिसमें 77 आरोपियों को दोषी ठहराया गया है। और केवल 18 प्रतिशत ही अभियोग के चरण तक ही पहुंचे हैं।

पाकिस्तान के आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि देश में हर दिन कम से कम 11 दुष्कर्मों के मामले सामने आते हैं। आपको बता दें कि पिछले छह वर्षों में 22,000 से ज्यादा मामले पुलिस के पास दर्ज किए गए हैं।

हालांकि केवल 77 आरोपियों को दोषी ठहराया गया है। जो इन आंकड़ों का 0. 3 प्रतिशत है। ये आंकड़े पुलिस, कानून, पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग, महिला फाउंडेशन और प्रांतीय कल्याण एजेंसियों से प्राप्त किए गए हैं।