Jio के मालिक मुकेश अंबानी बन गए दादा, घर आई इस खुशी के कारण कर सकते है ये ऐलान

देश के सबसे रईस कारोबारी मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। मां और बेटा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि आकाश और श्लोका की शादी नौ मार्च 2019 को हुई थी, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में थी। इस बीच अंबानी के घर आए ‘नन्हे मेहमान’ की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इसमें मुकेश अंबानी अपने पोते को गोद में खिलाते नजर आ रहे हैं।

अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने दी खुशखबरी
गौरतलब है कि मुकेश अंबानी के घर आई इस खुशी की जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी। अंबानी परिवार के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भगवान कृष्ण की कृपा व आशीर्वाद से श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी प्राप्त हुई है। उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के पड़पोते का स्वागत किया। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। नए मेहमान ने मेहता और अंबानी परिवार को बहुत खुशी दी है।

 

सोशल मीडिया पर हुआ नन्हे मेहमान का स्वागत
श्लोका और आकाश के बेटे की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इसमें मुकेश अंबानी अपने पोते को गोद में खिलाते नजर हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने ट्विटर पर शेयर की, जिसे लोगों ने हाथोंहाथ लिया। खबर लिखे जाने तक इस तस्वीर को करीब ढाई हजार लोग लाइक कर चुके हैं।