IPL में हो रहा ये, महेंद्र सिंह धोनी के Club में शामिल हो गए ये खिलाड़ी

बता दें कि पोलार्ड ने साल 2010 में मुंबई इडियंस के लिए आइपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद से वे लगातार टीम के लिए खेल रहे हैं। यहां तक कि वे कुछ मौकों पर टीम के कप्तान भी रहे हैं। आईपीएल में पोलार्ड के नाम 2773 रन और 56 विकेट दर्ज हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही कैरेबियाई स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 150 मैच खेलने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बन गए हैं।

इसके साथ ही पोलार्ड विराट कोहली, सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल हो गए हैं। ये खिलाड़ी आईपीएल में 150 या उससे अधिक ज्यादा मैच खेल चुके हैं। बता दें कि पोलार्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं।

आईपीएल के 13वें सीजन में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स आमने-सामने हैं। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। केकेआर अपना पहला मैच खेल रही है तो मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स से हार का सामना करना पड़ा था।