15 साल की लड़की के साथ झाड़ियों में हुआ रेप, पेड़ से बांध कर दोस्त का किया ये हाल

महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल यहां दो लोगों ने 15 साल की लड़की के साथ रेप किया। इस दौरान उन्होंने उसके दोस्त को पेड़ से बांध दिया था। घटना 15 अप्रैल की है जब लड़की शाम 8 बजे विरार इलाके में अपने घर से बाहर दोस्त से मिलने निकली। रास्ते में उसे एक अन्य दोस्त मिल गया जिसने उसे साथ में चलने को कहा। पुलिस के अनुसार आगे सुनसान इलाका आने पर दो लोगों ने लड़के और लड़की को जबरदस्ती उठा लिया।

पीड़िता के दोस्त को बुरी तरह पीटा

आरोपियों ने लड़के को पेड़ से बांध दिया और लड़की को झाड़ियों के पीछे ले गए जहां उसके साथ दोनों ने बलात्कार किया। आरोप है कि लड़की के दोस्त को बुरी तरह पीटा भी गया और चेताया गया कि गलती से भी इस बारे में किसी को न बताए। दोनों आरोपी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लड़की ने किसी तरह अपने दोस्त को खोला और दोनों वहां से निकलकर घर पहुंचे और सारी बात घरवालों को बताई। लड़का और लड़की दोनों ही बुरे हाल में थे।

आरोपियों की तलाश जारी

लड़की के परिवार वालों ने तुरंत विरार पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376D और 320 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पोस्को एक्ट भी लगाया गया है। पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

बच्चियों से लेकर बूढी औरतों तक रोज हो रहे बलात्कार

ये कोई पहला मामला नहीं है रेप का, बल्की देशभर में नन्हीं बच्चियों से लेकर बूढी औरतों तक के बलात्कार की खबरें आए दिन सुनने को मिलती हैं जिनमें से कई घटनाओं में पीड़िया के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी जाती हैं।