कानपुर में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगो के बीच अचानक मचा हड़कंप व फिर…

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15712 तक पहुंच गई है। अब तक 507 मरीजों की मौत होने की जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस समय 12,974 मामले सक्रिय हैं।

कानपुर-उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अशोक शुक्ला ने यहां बताया कि 14 मरीजों की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली है। जिले में इस रोग से संक्रमित मरीजों की सख्या बढ़कर 45 हो गयी है। उन्होंने बताया कि सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मेडिकल कॉलेज के हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

, मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि देशभर से मिली सूचनाओं के मुताबिक, कोराना से हुई मौतों का आंकड़ा 507 तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, दूसरे पायदान पर मध्यप्रदेश है।

मंत्रालय ने बताया कि 2,230 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, इलाज पूरा होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।