114 साल के व्यक्ति ने बताया, 100 साल जीने का ये राज

हर इंसान एक स्वस्थ और लंबा जीवन जीना चाहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इन दिनों औसत जीवन प्रत्याशा लगभग 72 वर्ष है। इसमें कोई शक नहीं है कि स्वस्थ और लंबे जीवन में बेहतर जीवनशैली और डाइट का अहम रोल है। वैसे अमर होने का कोई फार्मूला नहीं है लेकिन आज भी कुछ लोग लंबा जीवन जीते हैं। इंग्लिश वेबसाइट ब्राइटसाइड ने 114 साल जीने वाले बर्नान्डो लैपलो के लंबे जीवन से जुड़े सीक्रेट्स शेयर किये हैं, उनसे आपको प्रेरणा मिल सकती है।

बर्नान्डो लैपलो का जन्म 1901 में हुआ था और 2015 में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने अपने लंबे जीवन का श्रेय स्वस्थ भोजन को दिया। उनके रोजमर्रा के मेनू में बहुत सारी जैविक सब्जियां और फल शामिल रहे। लेकिन वो 5 विशेष चीजों को महत्वपूर्ण मानते थे और सभी को इन चीजों का सेवन करने की सलाह भी देते थे। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वो चीजें-

1) दालचीनी 
दालचीनी न केवल एक स्वादिष्ट मसाला है। यह अपने शक्तिशाली औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। यह वास्तव में कैंसर, हृदय रोग और बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण से निपटने में मददगार है। यह एचआईवी वायरस से लड़ने में भी मदद कर सकता है।

2) चॉकलेट
चॉकलेट बेहतर स्वास्थ्य में योगदान देती है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने से लेकर तनाव को दूर करने के सभी गुण होते हैं। इतना ही नहीं इससे सोचने-समझने की क्षमता में भी सुधार होता है। एक्सपर्ट भी मानते हैं डार्क चॉकलेट से आपको अनगिनत फायदे होते हैं।

3) लहसुन
लहसुन को अल्जाइमर रोग और मनोभ्रंश को रोकने, हार्ट फेलियर के जोखिम को कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने और अन्य बीमारियों का मुकाबला करने के लिए जाना जाता है। अगर आप अभी तक लहसुन पसंद नहीं करते हैं, तो आपके फायदे जानने के बाद इसे खाना शुरू कर देंगे।

4) शहद
शहद का उपयोग 5,000 वर्षों से अधिक समय से दवा में किया जा रहा है। यह बहुत सी समस्याओं के लिए एक प्राकृतिक उपचार उपाय है। शहद को एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त, कुछ लोग कॉस्मेटिक उद्देश्यों के लिए भी इसका उपयोग करते हैं।

5) ओलिव ऑयल या जैतून का तेल
विशेषज्ञों के अनुसार, एक्स्ट्रा वर्जिन ओलिव ऑयल स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बहार होता है। यह हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट का बेहतर स्रोत है, जो मस्तिष्क और हृदय को स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावा, जैतून का तेल सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ाता है। इसमें बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो टाइप 2 डायबिटीज और कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं।