कांग्रेस पार्टी को करारी शिकस्त मिलने के बाद आज की मीटिंग होने वाली है। चुनावों में मिली पराजय पर मंथन के लिए आज की मीटिंग होने वाली है। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस पार्टी के सभी महान नेता शामिल होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ राहुल गांधी इस मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं।
17 राज्यों में शून्य पर सिमटी कांग्रेस
लोकसभा चुनावों में मिली करारी शिकस्त के तुरंत बाद राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की घोषणा कर दी थी कि पराजय की समीक्षा के लिए मीटिंग होगी। चुनाव नतीजे राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी के लिए दंग करने वाले हैं। मोदी की आंधी ऐसी चली कि समूचे विपक्ष का सुपड़ा साफ हो गया। राहुल की कांग्रेस पार्टी 17 राज्यों में शून्य पर सिमट गई।
इन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के खाते में महज 52 सीटें ही गई हैं। खासकर कांग्रेस पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले अमेठी में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की जीत के बाद अब राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए जाने लगे हैं।