हनुमानजी की पूजा करने से पहले ध्यान रखे ये बात, पूरे होंगे सब बिगड़े काम

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर लगानी चाहिए। कहा जाता है कि इससे कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाने से सुख-समृद्धि के साथ धन का आगमन भी होता है।

 

वास्तु शास्त्र में हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। अगर सही दिशा में पौधा लगाया जाए तो उससे कई फायदे मिल सकते हैं, लेकिन गलत दिशा में लगाए पौधे फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। घर में मनी प्लांट भी सही दिश में लगाना बहुत जरूरी है।

घर में खुशियां और धन-दौलत लाने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। कोई पूजा-पाठ करवाता है तो कोई वास्तु के अनुसार घर बनवाता है। वास्तु में घर में खुशियां और धन लाने के कई उपाय बताए गए हैं लेकिन घर में भगवान की विशेष मूर्ति या तस्वीर लगाने से भी वास्तु दोष दूर हो जाता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में हनुमानजी की पंचमुखी मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर में बरकत आती है। घर में वास्तु देवता की मूर्ति या तस्वीर रखने से घर के सभी वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं। इससे घर में धन संबंधी परेशानियां नहीं आती और घर में कभी पैसों की कमी नहीं रहती है।