हनी सिंह ने 20 साल तक इस लड़की को किया था डेट

सिंगिंग की दुनिया में चमकने वाले सितारों में से एक हैं हनी सिंह। जी हां, यो यो हनी सिंह को लेकर दर्शकों में खूब दीवानगी है। मशहूर रैपर सिंगर हनी सिंह पिछले काफी वक्त से गायब हैं। लेकिन बीते दिनों ही वो मख़डा गाने से वापस आए हैं। हनी सिंह आज अपनी वेडिंग एनिवर्सिरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। हनी सिंह की लवस्टोरी बहुत इंट्रस्टिंग है। हनी ने आज अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर अपनी शादी की एक पिक्चर शेयर की है।

हनी की शादी को 8 साल बीत गए हैं। शालिनी तलवार नाम की लड़की से हनी ने शादी रचाई थी। शालिनी और हनी के प्यार की कहानी बेहद अलग इसलिए है, क्योंकि हनी ने 20 साल तक एक ही लड़की को डेट किया और उसी से शादी भी की। हनी सिंह, जो कभी हृदेश सिंह हुआ करते थे। स्कूल के दिनों में ही हनी सिंह शालिनी पर अपना दिल हार बैठे थे। हनी और शालिनी ने एक दूसरे को सालों तक डेट किया है।

दोनों की लवस्टोरी दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल से शुरू हुई थी। दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे। हनी ने जब पहली बार शालिनी को देखा तो उन्हें पहली नजर में ही प्यार हो गया था। लेकिन लव एट फर्स्ट साइट वाले हनी शालिनी को अपनी दिल की बात बताते कैसे, क्योंकि वो काफी डर भी रहे थे कि कहीं कुछ हो ना जाए।

लेकिन खास बात ये रही कि हनी ने अपनी इस लवस्टोरी के बारे में स्कूल में किसी को नहीं बताया। वो नहीं चाहते थे कि उनकी प्रेमकहानी सबके सामने आए। या फिर लोगों को पता चले कि वो शालिनी से प्यार करते हैं।

स्कूल में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों छुपछुपकर मिलते थे। बातें करते थे, लेकिन इसकी किसी को कानोंकान खबर नहीं थी। बाद में हनी पढ़ाई के लिए यूके चले गए लेकिन इतनी दूरी आने के बाद भी दोनों का प्यार कम नहीं हुआ। हनी पढ़ाई करके वापस आए औऱ फिर पंजाबी इंड्स्ट्री में छा गए।

प्रोफेशनल लाइफ में जहां हनी इतने पॉपुलर हो रहे थे उतने ही पर्सनल लाइफ में भी वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे थे। आखिरकार 20 साल लंबे अफेयर के बाद दोनों ने 23 जनवरी 2011 को शादी कर ली। दोनों की शादी दिल्ली में हुई। सिख रीति रिवाज से दिल्ली के फॉर्महाउस में दोनों हमेशा के लिए एक हो गए।

शादी के कुछ साल बाद ही दोनों की लवस्टोरी में तब परेशानी आई जब हनी का नाम एक हसीना से जोड़ा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2014 में हनी का नाम डियाना उप्पल से जोड़ा गया। खतरों के खिलाड़ी की कंटेस्टेंट रही डियाना औऱ हनी एक साथ लंच करते दिखे थे।

उस वक्त कहा गया था कि हनी की शादीशुदा जिंदगी में भी इसका असर पड़ रहा है। हालांकि बाद में सब ठीक हो गया। हनी इसके बाद ही एक सिंगिंग रियलिटी शो में पहली बार अपनी पत्नी के साथ आए थे। तब शायद ढंग से सभी ने हनी की वाइफ शालिनी को पहली बार देखा था।