स्वस्थ रहने के लिए केवल दूध नहीं बल्कि उसमे मिलाए यह चीज़

स्वस्थ रहने के लिए सेहत के लिए कैल्शियम की बहुत आवश्कता होती है। ऐसे में कैल्शियम की पूर्ति करने के लिए दूध पीने सलाह दी जाती हैं। परन्तु इसका अधिक फायदा लेने के लिए लोग दूध में हल्‍दी, तुलसी, इलायची और बादाम मिलाकर इसका सेवन करते हैं। जिससे दूध में ये सब मिलाकर पीने से दूध के गुण कई गुणा बढ़ जाते हैं। जो आप जवां रखने के साथ स्वस्थ रहते हैं। कतीरा गोंद प्रोटीन, मिनरल्‍स से भरपूर होता है जो दूध के संपर्क में आने से इसके गुण कई गुणा बढ़ जाते है। तो आज जानते है इनके फायदों के बारे मे –

हड्डियां मजबूत बनाएं –
कई लोगो में कैल्शियम की मात्रा कम होती है जिससे उनकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में गोंद कतीरा को दूध के साथ मिलाकर पीना चाहिए। जिससे शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है साथ हड्डियां भी मजबूत बनती है।

खून की कमी करे दूर-
जिन लोगो के अगर शरीर में खून की कमी हैं तो उन्हे कतीरे गोंद वाला दूध पीना चाहिए। बता दे, इसमें गोंद कतीरा में प्रोटीन तथा फॉलिक एसिड की मात्रा अधिक होती है जो शरीर से खून की कमी को पूरा करते है।

पाचन क्रिया दुरुस्त करे –
जिन लोगो की पाचन क्रिया सही तरह काम नहीं कर रही है तो ऐसे लोग पाचन क्रिया दुरुस्त करने के लिए दूध में गोंद कतीरा मिलाकर पीना चाहिए। साथ ही कब्ज और पेट की अन्य समस्या भी दूर होगी।

अनिंद्रा –
जो लोग अनिंद्रा की समस्या से परेशान रहते है तो ऐसे लोग रात को सोते समय गर्म दूध में गोंद कतीरा मिलाकर इसका सेवन करे। जिससे आपकी यह समस्या भी दूर होगी साथ अच्छी और गहरी नींद आएगी।