सोशल मीडिया पर छाई पाकिस्तान की ये एक्ट्रेस , जानिए क्या है पूरा मामला…

पाकिस्तानी फिल्म ‘यालघार’ में काम करने वाली अभिनेत्री Aleeze Nasser जल्द एक बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनके आने की खबरें इन दिनों खूब छाई हुई हैं। Aleeze के बारे में अब भारतीय दर्शक भी जानने के लिए उत्साहित हैं।

 

Aleeze का जन्म दुबई में हुआ था। उन्होंने वहीं से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। आगे की पढ़ाई के लिए वह अमेरिका चली गई थीं जहां उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से सिनेमा की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया।

बॉलीवुड स्टार्स को पाकिस्तान में खूब पसंद किया जाता है। पड़ोसी मुल्क से ताल्लुक रखने वाले कई कलाकारों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। नफरत के बीच कला ही है जो प्यार का काम करती है। इस बीच खबर है कि पाकिस्तान की एक अभिनेत्री बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है।