सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट् को महेश भट्ट ने कहा गुंडी

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गली बॉय को लेकर खूब सुर्खियों में छाई हुई है। दो दिन पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिससे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वहीं इस में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह नजर आने वाले है।

वहीं फिल्म में आलिया भट्ट हैं जो कि रणवीर की लेडीलव का रोल कर रही हैं। आलिया ने फिल्म में शकीना का रोल किया है। रणवीर एक गली बॉय रैपर हैं जिन्हें रैप करने का बहुत शौक होता है।

आलिया की फिल्म का ट्रेलर मेहश भट्ट ने भी देखा होगा। ऐसा इसलिए क्योकि महेश भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट् को गुंडी कहा है। दरअसल, महेश भट्ट ने ट्रेलर से आलिया भट्ट की एक स्नैपशॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ट्रेलर के एक सीन में आलिया रणवीर सिंह को कहती हैं-धोपतूंगी, वहीं रणवीर सिंह जवाब में आलिया को कहते हैं-गुंडी। इसी पर महेश भट्ट ने ट्वीट कर कहा है कि-क्या आलिया गुंडी है? उस सीन में आलिया भट्ट ने कहा है कि- मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु गुलु करेगी तो धोपतूंगी ना उसको।

इस फिल्म की चर्चाएं पिछले काफी वक्त से हैं। बीते दिनों से ही फिल्म को पोस्टर्स और टीजर आए है। जिन्हें काफी पसंद किया गया है। अब आखिरकार इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह का धमाकेदार अंदाज़ दिखा है।

इस फिल्म में कल्कि कोचलिन भी नजर आने वाली है। इस फिल्म की कहानी मुंबई के रैपर्स पर बेस्ड है। स्ट्रीट रैपर्स की कहानी को फिल्म में दर्शाया गया है। फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। वहीं  एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और जोया अख्तर ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 14 फरवरी यानि कि वेलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही है।