सोनू निगम की नेपाल में कंसर्ट के दौरान बिगड़ी तबीयत

बॉलीवुड के जाने माने गायक सोनू न‍िगम इन दिनों परेशान हैं। 20 द‍िन में दूसरी बार उनकी तबीयत खराब हो गई है। सोनू निगम हाल ही में नेपाल में म्‍यूजिकल कंसर्ट करने गए थे और इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। गंभीर हालत में उन्‍हें नेपाल के ही एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। फ‍िलहाल वह ठीक हैं और इलाज के बाद मुंबई लौट आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर वह व्‍हीलचेयर पर बैठे नजर आए।

बता दें कि फरवरी के शुरुआत में सोनू निगम को नानावटी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू निगम बांद्रा कुर्ला कॉम्‍पलैक्‍स पर कुछ खा रहे थे, तभी उन्‍हें त्‍वचा पर एलर्जी होने का अहसास हुआ। इसके बाद उन्‍होंने उन्‍होंने एंटी एलजिर्क दवाई ली लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद सोनू निगम ने नानावटी अस्‍पताल जाना उचित समझा। नानावटी अस्‍पताल प्रशासन ने सोनू निगम को आईसीयू में रखा था। हाल ही में वह नेपाल के पोखरा में अपने फैंस को झुमाने पहुंचे थे लेकिन यहां वह पीठ के दर्द से घ‍िर गए। इसके बाद उन्‍हें पोखरा के ही अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

‘संदेशे आते है’, ‘कल हो ना हो’ और ‘सूरज हुआ मद्धम’ जैसे द‍िलकश गानों को अपनी आवाज देने वाले बॉलीवुड के जाने माने पार्श्‍व गायक सोनू न‍िगम ने शादी पार्ट‍ियों और स्‍टेज प्रोग्राम्‍स में गाकर अपने कर‍ियर की शुरुआत की थी। 4 साल की उम्र से गायकी की शुरुआत करने वाले सोनू न‍िगम फ‍िल्‍मों में गाने का सपना लेकर मुंबई पहुंचे थे और यहां उन्‍होंने मोहम्‍मद रफी के गाने गाना शुरू क‍िया।