सोनम के बाद बहन जाहन्वी को अर्जुन ने किया ट्रोल

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अपना स्टेटस तो शेयर करते ही हैं बॉलीवुड के दूसरे स्टार्स के फोटोज पर भी कमेंट करने में पीछे नहीं रहते हैं।  अर्जुन आए दिन किसी ना किसी को स्टार की ट्रॉलिंग करते दिख ही जाते हैं । कुछ दिन पहले उन्होंने आलिया और कटरीना को ट्रोल किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन सोनम को ट्रोल कर दिया। अब लीजिए अर्जुन अपनी एक औऱ बहन यानि कि जाहन्वी कपूर को भी ट्रोल कर दिया है। लेकिन इस बार जाहन्वी के सामने अर्जुन की ट्रोलिंग नहीं चली है। जाहन्वी ने भी अर्जुन को जबरदस्त तरीके से रिप्लाई किया है।

Image result for सोनम के बाद बहन जाहन्वी को अर्जुन ने किया ट्रोल

भाई बहन की इस नोंक झोंक को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे है। हुआ ये कि बीते दिनों ही जाहन्वी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पिक्चर पोस्ट की थी। इस पिक्चर में जाहन्वी एक लिपस्टिक ब्रांड करती हुई दिख रही थी। साथ ही अपने हाथ में लिपस्टिक लिए दिख रही है।

Image result for सोनम के बाद बहन जाहन्वी को अर्जुन ने किया ट्रोल

इसी पर अर्जुन ने लिखा कि, लंच नहीं खाया है ना ? ऐसा करके अर्जुन ने जाहन्वी को ट्रोल करने की कोशिश की थी। बस फिर क्या था इसके तुरंत बाद ही जाहन्वी ने अर्जुन को ही करारा जवाब दे दिया। जाहन्वी ने लिखा कि, आपको ये जोक्स वर्ल्ड आईस्क्रीम डे के लिए बचाकर रखने चाहिए। वैसे इससे पहले अर्जुन बहन सोनम को भी ऐसे ही ट्रोल कर चुके है।

बीते दिनों ही एक इवेंट के दौरान सोनम ओवरसाइज पैंटसूट पहने नजर आ रही थी। अर्जुन ने जैसे ही इस पिक को देखा उन्होनें झट से कमेंट बॉक्स में जाकर लिख दिया मुझे मेरा सूट वापस चाहिए। सोनम ही नहीं रक्षाबंधन के दौरान आलिया भट्ट करण जौहर के बेटे यश के बेटे को राखी बांधने गई थी।

तो इस दौरान उनकी एक पिक्चर आई थी जिसमें वो यश को राखी बांध रही थी। इस पर अर्जुन ने लिखा था कि, वो तुमसे राखी बंधवाने में उत्साह नहीं दिखा रहा।

इस पर आलिया ने कहा कि चलो भागों यहां से, उसे बहुत अच्छा लग रहा है। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर इससे पहले कटरीना से भी पंगे ले चुके हैं। कटरीना ने रेत के साथ एक फोटो शेयर किया था। अर्जुन ने मजाक करते हुए रेत को डैंडरफ कह दिया।

अर्जुन कपूर के इस मजाक पर वरुण धवन ने भी कमेंट किया था। वहीं कटरीना ने अर्जुन को कहा था कि तुम इस तरह के पोज में तस्वीरें खिंचवाना चाहते हो, मैं आकर तुम्हें बताती हूं।

अब अर्जुन आए दिन बी-टाउन डीवाज को ट्रोल करते रहते है। लेकिन इस बार ये उन्हीं पर भारी पड़ गया। अर्जुन इन दिनों अपने और मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरों में है। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।