सोंठ का इस्तेमाल करने से मिलेंगे कई लाभ, जानिए कैसे…

पीरियड्स के दिनों में कई लड़कियों को पेट में असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप सोंठ के लड्डू का सेवन कर सकती है। इससे पेट की सफाई होने से दर्द दूर होता है।

 

इसके साथ ही पेट संबंधी अन्य परेशानियों से आराम रहता है। वहीं डिलीवरी के बाद पेट की सफाई करने व कमजोरी दूर करने के लिए भी सोंठ के लड्डू का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

वजन बढ़ना आजकल हर दूसरी महिला की समस्या है। ऐसे में इससे बचने के लिए एक्सरसाइज, योगा के साथ आप अपनी डेली डाइट में सोंठ शामिल कर सकती है।

यह पाचन दुरुस्त करके भूख शांत करने में मदद करता है। ऐसे में शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी कम करने के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद रहेगा। आप इसे गर्म पानी या दूध में मिलाकर पी सकती है।

भारतीय रसोई में अदरक का इस्तेमाल आम होता है। यह सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। मगर इसके साथ ही सुखी अदरक यानी सोंठ भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

इसमें विटामिन ए, सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, जिंक, फोलिक एसिड, फैटी एसिड, पोटेशियम आदि उचित तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होने के साथ तेजी से वजन कम करने में मदद मिलती है।