![](https://vision4news.com/wp-content/uploads/2019/01/sud_5c1ca439cba22.jpg)
बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों व सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें भी हुई हैं। जिसमे कई सुरक्षाबल व कई लोग घायल भी हुए हैं, तथा मारे भी गए हैं। मानवाधिकार समूहों ने बोला है कि, प्रदर्शनों के दौरान मारे गए लोगों की संख्या अधिक है। एमनेस्टी इंटरनेशल के अनुसार अब तक 40 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है व एक हजार से अधिक लोगों को अरैस्ट कर जेलों में ठूंस दिया गया है।
सूडानी प्रोफेशनल एसोसिएशन के प्रदर्शनों का भाग चिकित्सकों की एक समिति ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बच्चे व डॉक्टर की मौत के बारे में जानकारी दी है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि रोटी के दाम एक सूडानी पौंड से बढ़ाकर तीन सूडानी पौंड करने के सरकारी फैसला का बहुत ज्यादा समय से विरोध किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को सूडान की राजधानी खारतूम में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था।