सीएम योगी समेत उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने दी नववर्ष की बधाई, साथ ही की ये अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लिखा कि, समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को नववर्ष 2021 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप सबके जीवन में नया साल ढेर सारी खुशियां, सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं वैभव लेकर आये।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने संयुक्त संदेश में कहा है कि 2021 भारत के लिए नई उम्मीदों और प्रगति का वर्ष होगा।

पूरे विश्व में भारत की कीर्ति बढ़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश भी प्रगति पथ पर और अधिक गति से आगे बढ़ेगा। उन्होंने वर्ष 2020 के अंतिम दिन उन डॉक्टर, सफाईकर्मियों, पुलिसकर्मियों और पार्टी कार्यकतार्ओं को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने कोरोना काल में जनसेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि, नववर्ष उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो। देश और प्रदेश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निरंतर सफलता के नए क्षितिज स्पर्श करे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुभकामना संदेश में कहा है कि नया वर्ष सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि व शांति लाए। उन्होंने देश व प्रदेशवासियों से कोरोना गाइडलाइन के पालन और स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि, नव वर्ष 2021 की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से कामना है कि यह वर्ष मानवता के लिए आनंदमय, शांतिमय, सुखमय, आरोग्यमय एवं मंगलमय हो। आइए, नवल वर्ष में हम सभी समर्थ, आत्मनिर्भर एवं समावेशी नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध हों।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सरकार के उपमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।

राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रदेशवासियों के मंगलमय, रोगमुक्त व स्वस्थ्य जीवन की कामना है। नववर्ष सभी के लिए सुख, समृद्धि और शांति से परिपूर्ण हो।

उन्होंने अपील की है कि सभी लोग कोरोना महामारी के परिप्रेक्ष्य में सावधान और सतर्क रहें। भीड़भाड़ से बचें और शारीरिक दूरी के साथ मास्क का प्रयोग करते हुए नववर्ष का आनंद लें।