सामने आया दीपिका-रणवीर का रिसेप्शन कार्ड

चल रही हैं। दीपिका रणवीर इटली अपने परिवार के साथ पहुंच गए है। यह कपल इटली की लेक कोमो में 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाला है। शादी की खबरों के बीच दीपिका -रणवीर का  मुंबई रिसेप्शन कार्ड सामने आया है। शादी का रिसेप्शन मुंबई में 28 नवबंर को होगा।  28 नवबंर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा। जो कि रात 8 बजे से शुरू होगा। ये रिेसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की तरफ से रखी गई है। वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी. इसे दीपिका के माता-पिता होस्ट करेंगे।

Image result for सामने आया दीपिका-रणवीर का रिसेप्शन कार्ड
वहीं अब एक नई जानकारी सामने आई है कि रणवीर सिंह दीपिका के पास अपनी बारात घोड़ी पर नहीं बक्लि seaplane से धमाके दार एंट्री करेंगे। आपको बता दें कि इस seaplane में 14 लोगों के बैठने की जगह होती है। यानी रणवीर और उनके परिवार वाले seaplane में एंट्री करेंगे। इतना ही नहीं रणवीर की शादी में खास 14 मेहमानों के अलावा बाकी बचे गेस्ट लग्जरी यॉट में आएंगे। शादी के इवेंट में कलर कॉम्ब‍िनेशन का खास ख्याल रखा गया है। मेहमानों के लिए 2 यॉट की बुकिंग की गई है।

बीते दिन इटली के लेक कोमो से तस्वीरें सामने आई है। जहां उनकी शादी की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गई हैं। इस तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह से इनके वेन्यू पर तैयारियां चल रही है। इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बेलवियानेलो में दोनों की शादी हो रही है। सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों के साथ दोनों शादी करने वाले है।

Image result for सामने आया दीपिका-रणवीर का रिसेप्शन कार्ड

वैसे देखा जाए तो इस शादी की हर बात ही निराली है। इंडिया के बजाए इटली जाकर हिन्दु रिती-रीवाज़ से दीपिका रणवीर शादी करेंगे। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। बीते दिनों ही दीपिका के घर में नंदी पूजा हुई है। तो वहीं रणवीर को भी हल्दी लग चुकी है।