ससुराल वालों के साथ वक्त बिता रही प्रियंका जल्द देने वाले हैं खुशखबरी ?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अमेरिका में हैं। प्रियंका अपने ससुराल वालों के साथ वक्त बिता रही हैं। इन दिनों प्रियंका और निक जोनस की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनों एक बच्चे को दुलार कर रहे हैं। निक और प्रियंका दोनों ही उस बच्चे को इस तरह से प्यार दे रहे हैं मानों ये उनका अपना बेबी हो। दोनों की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। वैसे प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो शादी के बाद मम्मी बनने में ज्यादा देर नहीं करेंगी। प्रियंका 36 साल की हो चुकी हैं और हो सकता है कि जल्द ही निक और प्रियंका खुशखबरी सुना दे।

निक जोनस को बच्चे बहुत पसंद है और ये उनकी तस्वीरों से साफ जाहिर हो जाता है। इससे पहले भी निक ने कई बार बच्चों के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। निक जोनस ने बच्चे के बारे में हाल ही में बयान दिया था। निक ने कहा था कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद है। वो अपने भाई के बच्चों को कजिन जरूर देंगे लेकिन कब ये अभी तय नहीं किया है।

निक और प्रियंका की शादी को अभी 2 महीने भी पूरे नहीं हुए हैं। दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं।

इसी दौरान प्र‍ियंका के सास-ससुर केविन जोनस और डेन‍िस जोनस ने र‍िसेप्शन का आयोजन किया। जोनस फैमिली ने बहू प्रियंका के लिए वेलकम पार्टी रखी। पार्टी में प्रियंका के ससुराल वाले इंडियन ड्रेस में नजर आए। पार्टी में जोनस पर‍िवार के साथ प्र‍ियंका के पर‍िवार के सदस्य, उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई साथ में नजर आए। जोनस फैमिली की बहू प्रियंका ने खुद इस तस्वीर को शेयर किया है और लिखा है फेम जैम धन्यवाद। र‍िसेप्शन के लिए शुक्र‍िया। प्रियंका निक के परिवार से बहुत अच्छी तरह घुल मिल गई हैं। ससुराल वालों के साथ वो आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती हैं।