सलमान के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल

सलमान खान 53 साल के हो गए हैं। सलमान के जन्मदिन पर उन्होंने पार्टी दी हैं। हर साल की तरह इस साल भी सलमान अपना बर्थडे पनवेल वाले फार्महाउस में ही मना रहे हैं। उनकी पार्टी में  पूरा खान खानदान जुटा है। पापा सलीम खान, मम्मी सलमा खान और हेलेन, बहन अलवीरा ,जीजा अतुल अग्निहोत्री, छोटी बहन अर्पिता, छोटे जीजा आयुश शर्मा के अलावा दोनों भाई सोहेल और अरबाज़ इस पार्टी में शामिल है। सलमान की पार्टी में बीना काक भी पहुंची हैं और उन्होंने पार्टी की तस्वीरें शेयर की है।

वीना काक ने सलमान के साथ फिल्म मैंने प्यार क्यों किया में काम किया था। फिल्म में वो उनकी मां के रोल में थी। वीना काक ने सलमान के मम्मी पापा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सलमान की गर्लफ्रेंड इयूलिया वंतूर भी नजर आ रही हैं। वीना काक ने पार्टी की एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो सोहेल खान के बेटे निर्वाण के साथ हैं। 

सलमान अपनी फैमिली और दोस्तों  के साथ 26 दिसम्बर को ही पनवेल वाले फार्म हाउस पहुंच गए। कहा जा रहा है कि सलमान 2 जनवरी तक अपने फार्म हाऊस में ही रहेंगे। सलमान खान का बर्थडे केक भी बहुत शानदार था। चॉकलेट केक पर SK लिखा हुआ था। केक पर उनका लकी ब्रेसलेट भी बना हुआ था। साथ ही उनकी फिल्मों का रील भी केक पर बनाया गया था।

सलमान का केक काफी बड़ा था। सलमान ने अपने बर्थडे पर मीडिया को भी निराश नहीं किया। पनवेल फार्म हाऊस पर  उन्होंने मीडिया के लिए भी केक काटा।

सलमान के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बर्थडे के मौके पर सलमान काफी खुश नजर आ रहे थे।

सलमान के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें लगातार आ रही हैं।

बर्थडे पर सलमान ने एक क्रॉस वाला पेंडेट पहन रखा था।