सर्दियों के मौसम शरीर को फिट रखने के लिए नियमित करें मॉर्निंग वॉक

सर्दियों के मौसम शरीर को फिट रखने और बीमारियों से बचाने के लिए नियमित व्‍यायाम बहुत जरूरी होती है। भागदौड़ भरी ज़िंदगी में अक्सर लोग व्यायाम के लिए वक्त नहीं निकाल पाते हैं। सुबह के वक्‍त व्‍यायाम करने का फायदा सबसे अधिक होता है। इससे पूरे दिन आप ऊर्जावान रहते हैं। सुबह आधे घंटे की व्यायाम आपको तरोताज़ा रखती है साथ ही कई बीमारियों मे मददगार होती है।

– वॉक करने से दिमाग की क्षमता बढ़ती है जिसके कारण ऑक्सीजन का शरीर में सीधा प्रवेश होता है जिससे ब्लड सर्कुलेट होकर मस्तिष्क और शरीर के बाकी अंगों में जाता है जिससे दिमाग एक्टिव रहता है।

– रोज़ाना आधे घंटे का व्यायाम से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इसके अलावा दिल से संबंधित बहुत सारी समस्याएं खत्म होने लगती हैं।

– रोज व्यायाम करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल हो जाता है। ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है।

– रोज़ाना वॉक करने या दौड़ने से शरीर की हड्डियां मज़बूत होती हैं इसके साथ ही जोड़ों और मांसपेशियों को नई ऊर्जा मिलती है।

– शरीर का तापमान नॉर्मल रखने के लिए ज्यादा पानी पीना चाहिए, इसलिए वॉक पर जाने से पहले और बाद में एक गिलास पानी अवश्य पिएं जिससे सोच सकारात्मक रहती है।

– वॉक करने के लिए शांत स्थान चुनें। जहां आस-पास हरियाली हो चारों तरफ बाग-बगीचा वाला स्थान हो वॉक करते समय शुरू और अंत में हमेशा गति धीमी रखें। वॉक धीरे-धीरे शुरू करें।

– वॉक से पहले वार्मअप जरूर करें। इससे मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे मांसपेशियों में चोट लगने का खतरा भी कम हो जाता है।

– रोज आधे घंटे की वॉक करता है तो उसके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शारीरिक मेटाबॉलिज्म की गति तेज़ होती है।