समलैंगिकता पर आधारित सोनम-अनिल कपूर की ये फिल्म

बॉलीवुड की सबसे कूल पिता-बेटी की जोड़ी इस शुक्रवार बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस दस्तक देने वाली हैं। बता दें कि इस शुक्रवार 1 फरवरी को सोनम कपूर, अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला स्टारर फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ रिलीज हो रही हैं। इतनी बड़ी स्टार कास्ट के साथ रिलीज हो रही फिल्म के रिलीज से पहले हम आपको इसका रिव्यू देने आए है।


बता दें कि फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के अब तक दो ट्रेलर रिलीज किए जा चुके हैं। बता दें कि ट्रेलर अनुसार फिल्म कहानी बताएं तो। फिल्म में अनिल कपूर अपनी सोनम कपूर की शादी को लेकर बहुत ही परेशआन रहते हैं। अनिल का सब एक ही सपना हैं कि वो सोनम की किसी अच्छे लड़के से शादी करवा दे। अनिल कपूर का ये सपना सोनम पूरा नहीं कर पा रही हैं। दरअसल फिल्म में सोनम किसी लड़के नहीं बल्कि एक लड़की से प्यार करती हैं। सोनम और अनिल कपूर की ये फिल्म समलैंगिक रिश्तों पर आधारित है।

फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर देखकर ये कहा जा सकता हैं कि ये फिल्म बाकी हिंदी से बिल्कुल अलग हैं। ऐसे में फैंस फिल्म को कैसा रिस्पांस देते हैं ये देखना काफी दिलचस्प होगा। ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक ये फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पहले 2.50 करोड़ से 3.50 करोड़ तक कमाई कर सकती है। वहीं अगर फिल्म के कुल की बात करें तो बजट 35 से 40 करोड़ बताया जा रहा है। अनिल और सोनम की ये फिल्म अपने सब्जेक्ट की वजह से फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रही है।