सेक्स को लेकर सदियों से लोगों के मन में कई प्रकार के सवाल रहे हैं। कभी यह गलत धारणाओं की वजह से रहता है तो कभी सेक्स के बारे में सही जानकारी न हो पाना इसका एक मुख्य कारण होता है। सेक्स के साथ कई मिथ्या भी जुड़ा होता है। जैसे सेक्स रोजना करना चाहिए या नहीं सप्ताह में कितने बार करना सही होता है।
ऐसे कई सवाल आपके जेहन में हमेशा बना रहता होगा। फिर भी यह बात बिल्कूल सही है कि सेक्स युगल को करीब लेकर आता है साथ ही इससे आपसी प्यार में भी बढ़ोतरी होती। पति-पत्नी से लेकर प्रेमी-प्रेमिका दोनों ही हमेशा इस पशोपेश में पड़े रहते हैं कि कितनी बार यौन संबंध बनाने से वे खुश रहेंगे। कई जोड़े मानते हैं कि रोजाना सेक्स करने से उनके बीच खुशियां बढ़ेंगी। लेकिन वास्तविकता इससे भिन्न है।
हाल ही में अमेरिका के कुछ शोधकर्ताओं ने सेक्स से संबंधित एक अध्ययन किया है। इस अध्ययन में सामने आया है कि जो युगल सप्ताह में एक बार यौन संबंध बनाते हैं, वे रोजाना सेक्स करने वालों के मुकाबले ज्यादा खुश रहते हैं।
शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन तकरीबन चार दशकों(40 वर्ष) तक किया है तथा इसमें 30,000 लोगों की राय पूछी गई है। इसमें लोगों से जानकारी मांगी गई है कि वे हफ्ते में कितनी बार यौन संबंध बनाते हैं।
अध्ययन में पूरी तरह से इस बात को भी नकार दिया गया है कि यौन संबंध बनाने से ही सबसे अधिक खुशियां मिलती हैं। सर्वे के दौरान ज्यादातर युगल ने बताया है कि खुशी पाने के लिए सेक्स से ज्यादा जरूरी पार्टनर से कनेक्शन होना है। शोधकर्ता एमी म्यूज ने कहा कि पार्टनर को ये समझना चाहिए कि उनका साथी संतुष्ट है बजाए इसके कि वह ज्यादा से ज्यादा सेक्स करने पर जोर दें।