सपा कार्यकर्ता और पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा यादव लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

सपा कार्यकर्ता और पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा यादव मिर्जापुर से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। तैयारियों के लिए वह शनिवार को जिले के दौरे पर आई थीं।
Image result for सीमा यादव
उन्होंने कहा कि वाराणसी में वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिली थीं। उनसे चुनाव लड़ने की इच्छा जताई तो उन्होंने तैयारी करने को कहा है।

चंबल नदी के बीहड़ में एक डकैत हुई जिसका नाम सीमा यादव था, जिसे लोग दस्यु सुंदरी भी कहते थे। सीमा यादव जब 12 साल की थीं तभी उन्हें मजबूरन डाकू बनना पड़ा था। 12 साल की थी तभी उनकी शादी उनसे 14 साल बड़े मर्द के साथ कर दी गई थी।

अपने जिंदगी के कई वर्ष डकैतों के बीच गुजारने वाली दस्यु सुंदरी सीमा यादव अब समाजिक कार्य करना चाहती हैं। वो 2017 के यूपी चुनाव में निर्धन समाज पार्टी ऑफ इंडिया से प्रत्याशी बनकर उतरी थीं।

शनिवार को सीमा यादव ने मिर्जापुर के कजरहवां पोखरे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह पूर्व सांसद फूलन देवी के सपनों को पूरा करना चाहती हैं। उन्होंने महिलाओं, गरीबों, किसानों की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई। कहा कि मिर्जापुर का विकास नहीं हुआ है। भाजपा सरकार विकास नहीं कर रही है। केवल लोगों से झूठे वादे करके बरगला रही है।