सपना चौधरी के इस रूप को देखकर मोहित हुई साध्वी देवा

हरियाणवी डांस वबॉलीवुड एक्ट्रेस सपना चौधरी के साथ साध्वी देवा ठाकुर नजर आई। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 27 साल की यह साध्वी हाल ही में सपना चौधरी के साथ नजर आईं और साध्वी ने उन्हें सम्मानित भी किया।साध्वी देवा ठाकुर करनाल में एक शादी समारोह में फायरिंग को लेकर चर्चा में आई थी।

इस फायरिंग में छर्रे लगने से दूल्हे की मौसी की मौत हो गई थी, जबकि दस वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए थे। फायरिंग के बाद वे फरार हो गई थीं, पर बाद में सरेंडर कर दिया था। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, वे जेल में भी रहीं। कुछ समय पहले ही रिहा हुई हैं।