सनी ल‍ियोनी और जान्‍हवी ने अपने इस लुक से दी एक दुसरे को ऐसी टक्कर की…

बॉलीवुड के जाने माने फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी का मोस्ट अवेटेड और ग्लैमरस कैलेंडर 2019 के फोटोज सामने आ गए हैं। फैंस को हर बार उनके इस कैलेंडर का इंतजार रहता है। कैलेंडर पर डब्‍बू रतनानी के फोटोज में सनी ल‍ियोनी और जान्‍हवी कपूर का बोल्‍ड अवतार देखने को म‍िला है। सबसे ज्‍यादा चर्चा इन दोनों के फोटो की ही हो रही है। कैलेंडर का लुक सामने आते ही दोनों की तस्‍वीरें वायरल हो गई हैं।

रतनानी के कैलेंडर 2018 के ल‍िए सनी ल‍ियोनी जहां काम वाली बाई बन गई थीं, वहीं इस बार टॉपलेस हो गई हैं। वो स‍िर्फ एक रेड कलर की जैकेट में नजर आ रही हैं। उनका ये अंदाज वाकई फैंस का दिमाग हिला सकता है। वहीं धड़क एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कैलेंडर में बतौर अभिनेत्री डेब्‍यू किया है। कैलेंडर में वह गोल्डन सेक्सी अवतार में नजर आ रही हैं। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

डब्बू रतनानी के 2019 के कैलेंडर में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्‍चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, विद्या बालन, फरहान अख्तर, जॉन अब्राहम, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, सनी लियोन, जैकलीन फर्नांडीज, सोनाक्षी सिन्हा, जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन को जगह दी गई है। उनका ये फोटोशूट 20 वां फोटोशूट है।

ये अभिनेत्री हो चुकी हैं टॉपलेस
डब्‍बू रतनानी का कैलेंडर हर बार चर्चा में आ जाता है। हर बार कोई न कोई अभिनेत्री उनके ल‍िए टॉपलेस हो जाती है। सनी लियोनी से पहले 2018 के कैलेंडर के ल‍िए कृति सेनन टॉपलेस हो गई थीं। उनसे पहले एक्ट्रेस ईशा गुप्‍ता, जैक्‍लीन फर्नांडीज का टॉपलेस अवतार डब्‍बू के कैलेंडर पर देखने को मिला है।