सऊदी अरब ने अमेरिका में इन्हें बनाया अपना नया राजदूत, हुई नियुक्ती

सऊदी अरब ने अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है। सऊदी अरब ने राजकुमारी रिमा बिंत बंदार को अपना राजदूत नियुक्त किया है। वो राजकुमार खालिद बिन सलमान की जगह लेंगी। वहीं राजकुमार खालिद को अब उप रक्षा मंत्री बनाया गया है। बता दें कि राजकुमारी सऊदी की पहली महिला राजदूत हैं।

उल्लेखनीय है कि राजकुमार खालिद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के छोटे भाई हैं। इसके अलावा प्रिंस सलमान सऊदी अरब के रक्षा मंत्री भी हैं। बता दें कि बीते दिनों इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या हुई थी। जिसके बाद दोनों देशों (सऊदी अरब-अमेरिका) के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। इस वजह के चलते यह बदलाव किया गया है।