सऊदी अरब जाने से पहले जान ले ये बात, वरना हो जाएँगे परेशान

कोरोना की वजह से सऊदी अरब में इस बार हज और उमराह यात्रा में सिमित लोगों को ही अनुमति दी गई है। इस बार उमराह यात्रा को तीन चरणों में शुरू किया गया है।

 

केवल 18-50 साल के बीच के विदेशी यात्रियों को उमराह करने की अनुमति दी गई है। साथ ही शुरुआत में ग्रैंड मस्जिद में 20,000 यात्रियों और 60,000 नमाजियों को ही अनुमति दी गई थी।

सऊदी अरब कैबिनेट द्वारा किये गए वीजा संरचना में संशोधन के बाद अब हज और विजिट वीजा (वायु, भूमि या समुद्र) 100 सऊदी रियाल में 48 घंटे और 300 सऊदी रियाल में 96 घंटे के लिए दिए जाएंगे। सऊदी अरब ने देश के बाहर के लोगों को एक नवंबर से उमराह यात्रा की अनुमति दी है, जिससे देश में जल परिवहन की माँग में वृद्धि हुई है।

सऊदी अरब कैबिनेट ने हज और विजिट वीजा की संरचना में संशोधन करने को मंजूरी दे दी है। सऊदी कैबिनेट ने आर्थिक और विकास मामलों की परिषद और मंत्रिमंडल की सामान्य समिति की सिफारिशों वीजा संरचना में संशोधन करने को मंजूरी दी है। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।