संजय राउत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा – आतंकियों जैसा हो रहा…

यह किसानों का अपमान है। बता दें कि, कृषि कानूनों को लेकर लगातार किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसको लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है।

 

किसान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह प्रस्ताव मानने को तैयार नहीं हैं कि पहले वे शांतिपूर्वक बुराड़ी के निरंकारी मैदान में शिफ्ट हों तो सरकार दूसरे ही दिन उनसे बात करेगी।

उन्हें खालिस्तानी बताया जा रहा है, ये किसानों का अपमान है। संजय राउत ने कहा कि, जिस तरह से किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका गया है, ऐसा लग रहा है कि जैसा वे इस देश के नहीं हैं।

उनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया गया है। चूंकि वे सिख हैं और पंजाब और हरियाणा से आए हैं, इसलिए उन्हें खालिस्तानी कहा जा रहा है।

कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों को दिल्ली हरियाणा को जोड़ने वाले सिंघु बॉर्डर पर रोका गया है। किसानों के आंदोलन को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है।

शिवासेना नेता संजय राउत ने किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ जित तरह का व्यवहार किया जा रहा है, उससे ऐसा लग रहा है कि वे आतंकवादी हैं।